बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक

मंडी धनौरा गुर्जर समाज की राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी में राजनैतिक हिस्सेदारी और सामाजिक चेतना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:58 PM (IST)
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक

मंडी धनौरा : गुर्जर समाज की राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी में राजनैतिक हिस्सेदारी और सामाजिक चेतना पर जोर दिया गया। साथ ही परिवारों को संस्कारी एवं शिक्षित बनाने, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया गया।

सोमवार को हुई गुर्जर समाज की राष्टीय ई-संगोष्ठी में आठ प्रदेशों के समाज के चितक, लेखक, राजनेताओं ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी का शुभारंभ महर्षि पतंजलि अंतर राष्ट्रीय योग विद्यापीठ के गुरु स्वामी कर्मवीर के उदबोधन से हुआ। उन्होंने गुर्जर समाज में संगठन शक्ति व सामंजस्य भावना पर विचार व्यक्त किए। कश्मीर के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अब्दुल गनी कोहली, पूर्व कैबिनेट मंत्री सदस्य विधान परिषद वीरेंद्र सिंह व हिमाचल प्रदेश के विधायक सरदार परमजीत सिंह पम्मी ने विचार व्यक्त किए।

गुर्जर यूथ मोटीवेटर एवं बॉलीवुड फिल्म स्टार, फिल्म निर्माता लोकेश तिलकधारी ने युवाओं को आह्वान किया कि वह पुश्तैनी काम धंधों के साथ-साथ आधुनिक रोजगार की तलाश में आगे बढ़ें और उसमें दक्ष होकर उन्नति प्राप्त करें। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया एवं महाराष्ट्र के जल संसाधन व स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल की ओर से कार्यक्रम संयोजक यतींद्र कटारिया विद्यालंकार द्वारा शुभकामना संदेश एवं समाज के युवाओं को आगे बढ़ने की भावना व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में भीम सिंह गुर्जर, कर्नल देवानंद सिंह, डॉ मोमराज गुर्जर व सरदार पटेल विचार मंच के संयोजक अशोक पटेल ने ने भी विचार रखे। अतवीर सिंह गुर्जर, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, सरदार सिंह गुर्जर, राहुल बैंसला, नीलिमा गुर्जर एडवोकेट, अखिलेश भाटी, विजेंद्र खारी, रमेश पवार, कबीर खारी, अब्बास चौधरी, सुभाष सिरोही, परम सिंह पोसवाल, शशि कांत वर्मा, ब्रह्मदेव भूमला, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी