हेलीपैड तैयार, अब मंच तक बनाई जा रही सड़क

अमरोहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा मैदान को तेजी के साथ सजाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:34 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:34 AM (IST)
हेलीपैड तैयार, अब मंच तक बनाई जा रही सड़क
हेलीपैड तैयार, अब मंच तक बनाई जा रही सड़क

अमरोहा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा मैदान को तेजी के साथ सजाया जा रहा है। हेलीपैड तैयार हो गया है जबकि टेंट गाड़ने व गैलरी बनाने की कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा हेलीपैड से मंच तक करीब सौ मीटर तक खड़ंजा बिछाकर सड़क बनाई जा रही है। रविवार की दोपहर डीएम, एसपी व भाजपा नेताओं ने मैदान पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थ अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

22 सितंबर को सीएम जनपद में आएंगे। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम मिलने के बाद से पुलिस व प्रशासन अलर्ट मूड में काम कर रहा है। उसके द्वारा जोया रोड किनारे स्थित नई पुलिस लाइन के मैदान को सीएम की जनसभा के लिए चिह्नित किया गया है। इस पर साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। इसके अलावा टेंट लगाया जा रहा है। एकाध दिन में ही इस कार्य को पूरा लिया जाएगा। मैदान स्थल पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा हेलीपैड तैयार करा दिया गया है। इसके अलावा सेफ हाउस भी बना दिया है। चूंकि हेलीपैड से मंच की दूरी करीब सौ मीटर है। इसलिए प्रशासन मंच तक खड़ंजे की सड़क तैयार कर रहा है।

दोपहर में जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.ऋषिपाल नागर, विधायक राजीव तरारा आदि मैदान स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था के बारे में अधीनस्थों से जानकारी हासिल की। जल्द से जल्द काम को पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत अधिकारियों को दी। डीआइजी ने अफसरों संग किया मंथन

अमरोहा: 22 सितंबर को जोया में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों में जुटे अफसरों ने रविवार देरशाम तैयारियों को लेकर मंथन किया। दोपहर बाद डीआइजी शलभ माथुर अमरोहा पहुंचे। यहां से वह एससपी पूनम व एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला के साथ सभा स्थल पर पहुंचे। वहां तैयारियों का निरीक्षण किया। जनसभा स्थल, मंच, हेलीपैड, पार्किंग आदि की स्थलीय निरीक्षण किया तथा दिशा-निर्देश दिए। लगभग एक घंटा वहां रुकने के बाद गेस्ट हाउस आ गए। यहां पर पुलिस अफसरों के साथ जनसभा की तैयारियों को लेकर मंथन किया।

chat bot
आपका साथी