पेट्रो पदार्थ की बढ़ी हुई कीमतें वापस ले सरकार

अमरोहा पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेसियों ने जिलेभर में ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:56 PM (IST)
पेट्रो पदार्थ की बढ़ी हुई कीमतें वापस ले सरकार
पेट्रो पदार्थ की बढ़ी हुई कीमतें वापस ले सरकार

अमरोहा: पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेसियों ने जिलेभर में ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।

शनिवार को ब्लॉक अमरोहा में पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन विकास खंड अधिकारी को सौंपा। यहां शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू, फैज आलम राईनी, हाजी खुर्शीद अनवर मौजूद रहे। जोया ब्लॉक पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खुश्तर मिर्जा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। मोहम्मद रईस इदरीसी, मुज्जफर अली, सचिन चौहान, जावेद अब्बासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी