सीएम के जन्मदिन पर दिव्यांगों को दी खाद्य सामग्री

सैदनगली मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने दिव्यांगों का खाद्य सामग्री दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:11 PM (IST)
सीएम के जन्मदिन पर दिव्यांगों को दी खाद्य सामग्री
सीएम के जन्मदिन पर दिव्यांगों को दी खाद्य सामग्री

सैदनगली : मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सैदनगली में भाजपाइयों ने जिला महामंत्री अभिनव कौशिक के नेतृत्व में 51 जरूरतमंद दिव्यांगों को राशन की किट और मिठाई वितरित की। जिला महामंत्री ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। यहां उझारी मण्डल के अध्यक्ष हेमराज सैनी, शेखर गुप्ता, भगवत खड़गवंशी, निकेश राघव, करुण गुप्ता, बोबी शर्मा, सत्यम गुप्ता, मयंक गोयल, सरदार जगतपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

मुजाहिद ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

हसनपुर : तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की ट्विटर पर बधाई दी है। पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री से क्षेत्र की बगद नदी में फिर से जल प्रवाहित कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी