पहले करते धमाका, फिर लेते जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, अमरोहा: आइएसआइएस की तर्ज पर बने आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम से जुड़े आतंकी देश में अपना खौफनाक चेहरा उजागर करने के लिए पहले धमाके करते तथा उसके बाद जिम्मेदारी लेते। हालांकि यह संगठन अभी आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था। इसके लिए संगठन से जुड़े युवक अपने घरों के जेवर तक बेच रहे थे। बताया जा रहा है कि मुफ्ती सुहैल व मौलाना साकिब के पीछे भी मास्टर माइंड है। जिसके इशारे पर दोनों संगठन को मजबूत करने में जुटे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 11:29 PM (IST)
पहले करते धमाका, फिर लेते जिम्मेदारी
पहले करते धमाका, फिर लेते जिम्मेदारी

अमरोहा: आइएस की तर्ज पर बने आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम से जुड़े आतंकी देश में अपना खौफनाक चेहरा उजागर करने के लिए पहले धमाके करते। उसके बाद जिम्मेदारी लेते। हालांकि यह संगठन अभी आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था। इसके लिए संगठन से जुड़े युवक अपने घरों के जेवर तक बेच रहे थे। बताया जा रहा है कि मुफ्ती सुहैल और मौलाना साकिब के पीछे कोई तीसरा शख्स था। उसके इशारे पर दोनों संगठन को मजबूत करने में जुटे थे।

दिल्ली व पश्चिमी यूपी में बैठ कर बनाए गए हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के मंसूबे तो सामने आ ही चुके हैं। संगठन से जुड़े आतंकी बड़े पैमाने पर दहशत फैलाना चाहते थे। वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान व जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों की तर्ज पर काम करने की तैयारी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में संदिग्ध आतंकियों ने राजफाश किया है कि पहले वेस्ट यूपी व दिल्ली में कई ठिकानों पर धमाका करते और उसके बाद जिम्मेदारी लेकर अपना खौफनाक चेहरा सामने लाते। लेकिन इससे पहले ही एनआइए व एटीएस ने नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया।

chat bot
आपका साथी