चुनावी रंजिश के चलते मूंढा इम्मा में हुई फायरिग

जोया चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिग हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:36 PM (IST)
चुनावी रंजिश के चलते मूंढा इम्मा में हुई फायरिग
चुनावी रंजिश के चलते मूंढा इम्मा में हुई फायरिग

जोया : चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिग हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से 20 से 25 फायर किए गए। एक के बाद एक लगातार फायर होने पर गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि मारपीट में घायल हुए पिता- पुत्री का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया।

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा की है। यहां पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रियाजुल हसन का परिवार रहता है। गांव के ही हाजी छोटे का बेटा नाजिम उनसे चुनावी रंजिश रखता है। बताते हैं कि पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है परंतु सोमवार रात फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले मारपीट हुई। मारपीट में छोटे और उनकी बेटी रुखसाना घायल हो गए। इस मारपीट के बाद दोनों तरफ से फायरिग शुरू हो गई।

रात दस बजे हुई मारपीट के जब फायरिग शुरू हुई तो दोनों पक्षों ने लगभग 20 से 25 हवाई फायर किए। एक के बाद एक लगातार इतने फायर होने पर गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में सहम गए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर गांव पहुंच गए। डायल 112 की टीम भी मौके पर आ गई तथा मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें रियाजुल पक्ष के आजम उर्फ जानी लीवर तथा दूसरे पक्ष से नाजिम शामिल हैं। जबकि घायल छोटे व रुखसाना को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों के लोग घरों से फरार हैं।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव में शांति है तथा तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी