दमकल विभाग को मिली नई मशीन

गजरौला दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन स्तर से दमकल विभाग को एक मशीन और मिल ग‌र्इ्र।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:51 PM (IST)
दमकल विभाग को मिली नई मशीन
दमकल विभाग को मिली नई मशीन

गजरौला : दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन स्तर से दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए नई मशीन मिली है। अब आग की घटनाओं पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नई मशीन को हसनपुर में तैनात किया जाएगा। क्योंकि आग की सबसे ज्यादा घटनाएं हसनपुर सर्किल में ही होती हैं।

गर्मियों के सीजन में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलने से किसानों के अरमान भी राख हो जाते हैं। वहीं संसाधनों के अभाव में दमकल महकमा भी लाचार नजर आता है। इसी क्रम में 14 फरवरी को दैनिक जागरण के अंक में संसाधन व स्टाफ के अभाव से झुलस रहा दमकल महकमा शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। संबंधित खबर का शासन ने संज्ञान लेते हुए विभाग को ढाई हजार लीटर वाली वाटर टैंक की एक नई मशीन उपलब्ध कराई गई है। इससे विभाग को राहत मिली है।

बता दें कि जनपद में मात्र दो ही आग बुझाने की मशीन हैं। इसमें एक अमरोहा तो दूसरी गजरौला स्थित फायर स्टेशन में रहती है। अमरोहा वाली मशीन की हालत भी खस्ता है। क्योंकि वह लगभग 25 साल पुरानी है। इसलिए आग की घटनाओं पर पहुंचने में विभाग को देरी होती है। लेकिन, अब किसी हद तक विभाग को राहत मिली है। नई मशीन मिलने से आग की घटनाओं पर भी जल्द पहुंचने की उम्मीद जगी है। नई मशीन को हसनपुर सर्किल में तैनात किया जा सकता है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने नई मशीन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया अभी मशीन के कागजात पूरे नहीं हुए हैं। जल्द ही उसे प्रयोग में लाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी