कुदैना व चकनवाला में मारपीट, पांच लोग घायल

गजरौला गांव चकनवाला व कुदैना में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों घटनाओं में मारपीट होने से पांच घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:32 PM (IST)
कुदैना व चकनवाला में मारपीट, पांच लोग घायल
कुदैना व चकनवाला में मारपीट, पांच लोग घायल

गजरौला : गांव चकनवाला व कुदैना में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों घटनाओं में मारपीट होने पर पांच लोग घायल हो गए।

सोमवार को पहली घटना खादर क्षेत्र के गांव चकनवाला में हुई। यहां के गुड्डू का गांव के ही गंगासरन से पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है गंगा शरण ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुड्डू के घर पर चढ़ाई कर मारपीट शुरू कर दी। इसमें गुड्डू, पत्नी पूजा व मां क्रांति देवी घायल हो गई।

दूसरी घटना ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव कुदेना चक में हुई। सतीश का गांव के ही नरेश से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे व पथराव होने पर सतीश व उसकी मां जमुना घायल हो गए। दोनों घटनाओं में घायल हुए पांचों लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया घायलों का मेडिकल कराया जा चुका है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी