नारेबाजी कर किसान दिल्ली रवाना
गजरौला भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए।
गजरौला : भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह के नेतृत्व में सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने भाकियू व राकेश टिकैत जिदाबाद के नारे भी लगाए।
तीन कृषि बिलों को लेकर किसानों का दिल्ली में आंदोलन चल रहा है। किसान वहीं डेरा डाले हुए हैं। वह अपनी मांगे पूरी कराने को पूरी ताकत लगा रहे हैं। सोमवार को इसी क्रम में किसान ट्रैक्टर ट्राली में चौपला पर जमा हुए। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए किसानों ने नारेबाजी की और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इन किसानों में धर्मवीर सिंह, भगवान सिंह, भगवान दास, करण सिंह, गंगा सहाय, सीता राम व सतेंद्र सिंह इत्यादि शामिल हैं।
ट्रैक्टरों में खाने का अनाज लादकर किया दिल्ली कूच
मंडी धनौरा: किसान बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर ट्राली के सहारे दिल्ली को कूच किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि बिल को वापस लिए जाने की मांग की। किसान बिल को लेकर इन दिनों किसानों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है।
किसान संगठन इसे किसान विरोधी बता रहे हैं। साथ ही आंदोलन को तेज करने के लिए दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकट गुट के कार्यकर्ता सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली के सहारे दिल्ली के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टर ट्राली में खाने पीने का सामान भी बोरी में रखा दिखाई दिया। भाकियू के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र शर्मा ने कहा किसान बिल जबरदस्ती किसानों पर थोपा जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। यहां सौवीर सिंह, जसवंत सिंह, जवाहर सिंह आदि मौजूद थे।