साफ स्वच्छ वार्डों के कर्मचारी किए जाएंगे सम्मानित

हसनपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 प्रतिस्पर्धा में पालिका को प्रथम स्थान प्राप्त कराने के लिए सफाई कर्मचारी जुट जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 12:07 AM (IST)
साफ स्वच्छ वार्डों के कर्मचारी किए जाएंगे सम्मानित
साफ स्वच्छ वार्डों के कर्मचारी किए जाएंगे सम्मानित

हसनपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 प्रतिस्पर्धा में पालिका को प्रथम स्थान प्राप्त कराने के लिए सफाई कर्मचारियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। यह बात शनिवार को पालिका अध्यक्ष नीलम शादाब की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर स्वच्छता प्रेरक शादाब टाटा ने कही।

कहा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 प्रतिस्पर्धा में नगर पालिका हसनपुर को प्रथम स्थान हासिल कराने के लिए सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। नगर वासियों को भी सहयोग करना होगा। कहा गीले एवं सूखे कूड़े का निस्तारण सही प्रकार से किया जाए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से किया जाए। उन्होंने नगर वासियों से अपने घरों का कूड़ा निर्धारित स्थान पर स्थित कूड़ेदान में डालने की अपील की।

अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने कहा निकट भविष्य में स्वच्छ सर्वेक्षण को बाहर से टीम आएगी। पालिका के पास संसाधनों की कमी नहीं है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। जिला कार्यक्रम प्रबंधक नदीम अख्तर ने सफाई कर्मचारियों एवं सफाई नायकों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि नगर में सबसे साफ स्वच्छ मिलने वाले तीन वार्डों के कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 से संबंधित बिदुओं पर विशेष कार्य करने वाली संस्था एवं उनके कर्मचारियों को भी नगर पालिका सम्मानित करेंगी।

इस अवसर पर सुंदर सिंह, सुभाष चंद, नवीन कुमार, रामनिवास, रामबाबू, प्रदीप कुमार आदि सफाई नायक मौजूद रहे।

सड़क हादसे में बालक घायल

जोया: हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद का है। यहां नफीस अहमद का परिवार रहता है। शनिवार सुबह उनकी पत्नी निशा कूड़ा डालने जा रही थीं। पीछे से उनका बेटा मुजीब भी आ गया। सड़क पार करते समय मुजीब ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर डिडौली व पाकबड़ा पुलिस आ गई। घायल मुजीब को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी