जन्मतिथि में खेल कर दिलवाईं नौकरियां

अमरोहा पालिका में तैनात सफाई कर्मी मां व सफाई नायक बेटी के प्रकरण की जांच के दौरान अन्य मामले भी सामने आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:38 PM (IST)
जन्मतिथि में खेल कर दिलवाईं नौकरियां
जन्मतिथि में खेल कर दिलवाईं नौकरियां

अमरोहा : पालिका में तैनात सफाई कर्मी मां व सफाई नायक बेटी के प्रकरण की जांच के दौरान और भी बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें जन्मतिथि में खेल कर कर्मचारियों ने स्वजनों को सरकारी व संविदा पर नौकरियां दिलवाई हैं। सफाई कर्मी मां अपने बेटे से 11 साल बड़ी है तो पिता 15 साल। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने ईओ को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शहर की रहने वाली विमला देवी नगर पालिका में सफाई कर्मी हैं। जबकि उनकी बेटी अंजना सफाई नायक के पद पर कार्यरत हैं। विमला को सास व बेटी को पिता की जगह नौकरी मिली है। दोनों की नौकरी दो साल के अंतर में लगी। खास बात यह है कि मां अपनी बेटी से उम्र में महज 11 वर्ष बड़ी है। जिसका आरटीआइ के जरिए पर्दाफाश होने के बाद नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची थी।

एडीएम के आदेश पर अन्य कर्मियों के दस्तावेजों की जांच कराई तो बड़ा फर्जीवाड़ा खुल गया। इसमें सफाई कर्मचारी सविता अपने सफाई कर्मी बेटे राजेश से महज नौ साल बड़ी निकलीं। रजनेश पालिका में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सफाई कर्मचारी मां राजकुमारी उससे 15 साल बड़ी पाई गई। इसके अलावा सफाई कर्मी सरोज अपने संविदा कर्मी बेटे काले से 11 साल, सफाई नायक अशोक कुमार अपने संविदा कर्मी बेटे सोहन लाल से 15 व सफाई कर्मी सुदेश अपने संविदा कर्मचारी बेटे विक्की से 13 साल बड़ा निकला। मां-बेटी के अलावा अन्य सफाई कर्मचारियों की जन्मतिथियों में भी गड़बड़ी पाई गई है। जांच के दौरान ही इनका मामला प्रकाश में आया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी को संबंधित पर कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी