पिटाई से बेहोश महिला पर बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल

गजरौला एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 11:46 PM (IST)
पिटाई से बेहोश महिला पर बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल
पिटाई से बेहोश महिला पर बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल

गजरौला : एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। दो युवकों के बीच हो रहे विवाद को शांत करने पहुंची महिला पिटाई से बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी एक युवक उस पर लाठियां बरसाता रहा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है।

मामला शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे हाईवे किनारे स्थित मुहल्ला शांतिनगर का है। यहां रहने वाले अजय व दुर्गेश के बीच गाली-गलौच करने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान अजय की मां संतोष मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को समझाकर मामला शांत कर दिया।

आरोप है कि मामला शांत होने के बाद भी दुर्गेश ने गाली-गलौच बंद नहीं की। अजय की मां ने उसके पास जाकर गाली देने से मना किया तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी आरोपित दुर्गेश इंसानियत को शर्मसार करते हुए संतोष पर लाठियां बरसाता रहा। मां को डंडों से पिटता देख अजय फिर डंडा लेकर पहुंचा तो दुर्गेश वहां से हट गया। इस पूरे प्रकरण का लाइव वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। घटना के बाद मौके पर जुटे लोग महिला को उठाकर सीएचसी पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक एसके वर्मा ने बताया एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सिर व मुंह पर लगीं लाठियां : चिकित्सा अधिकारी

गजरौला : सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डा. श्योराज सिंह ने बताया महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। लाठियां महिला के सिर व मुंह पर भी लगी हैं। इससे सिर में गंभीर चोटों आने की आशंका है।

chat bot
आपका साथी