480 कार्मिक करेंगे वोटों की गिनती, न्याय पंचायत वार लगेंगी टेबिल

अमरोहा पंचायत चुनाव का कार्य निपटने के बाद प्रशासन मतगणना की तैयारियों को पूरा करने में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:21 AM (IST)
480 कार्मिक करेंगे वोटों की गिनती, न्याय पंचायत वार लगेंगी टेबिल
480 कार्मिक करेंगे वोटों की गिनती, न्याय पंचायत वार लगेंगी टेबिल

अमरोहा: पंचायत चुनाव का कार्य निपटने के बाद प्रशासन मतगणना की तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है। उसके द्वारा न्याय पंचायत वार वोटों की गिनती कराने का निर्णय लिया गया। 48 न्याय पंचायतों पर दो दो टीमों को गिनती के लिए लगाया जाएगा। 480 मतगणना कार्मिक इसके लिए तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक टीम में पांच-पांच कर्मी लगाए गए हैं।

सोमवार को जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो गया। देर रात तक पीठासीन अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर मतपेटियां जमा कीं। इसके बाद अफसरों ने अपनी निगरानी में उनको स्ट्रांग रूम में रखवाया और सील करा दिया। अब अफसर मतगणना की तैयारियों को अंजाम देने में जुट गए हैं उनके द्वारा न्याय पंचायत वार मतगणना का कार्य कराया जाएगा। प्रत्येक न्याय पंचायत पर दो-दो टीमों को लगाया जाएगा। यहां बता दें कि जनपद में 48 न्याय पंचायतें हैं। जिन पर 96 टेबिल लगाई जाएंगी। इसमें अमरोहा ब्लाक में नौ न्याय पंचायत हैं, जिसमें 18 टेबिल लगेंगी। जोया ब्लाक में क्षेत्र में 11 न्याय पंचायत हैं। इसमें 22 टेबिल लगेंगी। गजरौला मंडी धनोरा हसनपुर वे गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में सात-सात न्याय पंचायतें हैं। इसलिए उनमें 14-14 टेबिल लगेंगी। जिले में बनाए छह मतगणना स्थल

अमरोहा: प्रशासन ने वोटों की गिनती के लिए जनपद में छह में छह ब्लाकों में छह मतगणना स्थल बनाए हैं। इसमें अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में मंडी समिति परिसर, जोया में सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, गजरौला में शिव इंटर कॉलेज, मंडी धनौरा में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, हसनपुर में मंडी समिति परिसर व गंगेश्वरी में श्री बिहारी कन्या इंटर कॉलेज रहरा को मतगणना स्थल बनाया। इनमें दो मई को मतगणना का कार्य होगा। न्याय पंचायत वार मतगणना का कार्य किया जाएगा। एक न्याय पंचायत पर दो-दो टेबिल लगाई जाएंगी। एक टेबिल पर पांच मतगणना कार्मिक तैनात रहेंगे।

विनय कुमार सिंह, एडीएम

chat bot
आपका साथी