चुनाव आयोग मतदाता दिवस पर डीएम को करेगा सम्मानित

अमरोहा जिलाधिकारी उमेश मिश्र को 11 वें मतदाता दिवस यानी 25 जनवरी को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 12:37 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 12:37 AM (IST)
चुनाव आयोग मतदाता दिवस पर डीएम को करेगा सम्मानित
चुनाव आयोग मतदाता दिवस पर डीएम को करेगा सम्मानित

अमरोहा: जिलाधिकारी उमेश मिश्र को 11 वें मतदाता दिवस यानी 25 जनवरी को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमतीनगर में आयोजित कार्यक्रम में एनुअल स्टेट अवार्ड फॉर बेस्ट इलेक्टोरल प्रक्टिसिस अवार्ड 2020 इलेक्शन मैनेजमेंट से नवाजा जाएगा। कम खर्च कर विधानसभा उपचुनाव संपन्न कराने व प्रदेश में जनपद का सबसे ज्यादा मतदान फीसद रहने पर उनको यह सम्मान दिया जाएगा।

नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चेतन चौहान थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई। तीन नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। वोटिग के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उपचुनाव में स्व.चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ीं और विजयी हुईं। मतदाताओं ने वोटिग में जमकर उत्साह दिखाया था। इसकी बदौलत मतदान का फीसद 64.5 पहुंच गया था।

पूरे प्रदेश में यह एक रिकार्ड था और जनपद ने पहला स्थान पाया था। सबसे कम खर्च में जिलाधिकारी की अगुवाई में यह चुनाव संपन्न हुआ था। इसकी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई थी। जिस पर आयोग ने 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में डीएम को सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसके बारे में उनको मौखिक तौर पर अवगत करा दिया गया है। आयोग का निमंत्रण पत्र भी मुख्यालय पहुंच गया है। उपचुनाव में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अच्छा कार्य किया। जनता का भरपूर सहयोग मिला। इसके बूते ही जनपद प्रदेश में अव्वल आया।

उमेश मिश्र, जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी