योग से निरोग रहने के गुर सिखा रहे बुजुर्ग चंदकिरन

ढवारसी गांव सहदरा मिलक निवासी 80 वर्षीय चंदकिरन सिंह पिछले 11 वर्ष से योग सिखा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:32 PM (IST)
योग से निरोग रहने के गुर सिखा रहे बुजुर्ग चंदकिरन
योग से निरोग रहने के गुर सिखा रहे बुजुर्ग चंदकिरन

ढवारसी : हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सहदरा मिलक निवासी 80 वर्षीय चंदकिरन सिंह पिछले 11 वर्ष से स्वयं योग करने के साथ-साथ युवाओं को भी योग सिखा कर निरोगी रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। प्रतिदिन योग कर युवाओं को योग सिखाकर निरोगी शरीर रखने के टिप्स दे रहे बुजुर्ग किसान के जज्बे को लोग सलाम करते हैं।

किसान चंदकिरन सिंह को यूं तो बचपन से ही योग के प्रति लगाव रहा है। योग के अधिक ज्ञान के लिए वह 2010 में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार गए थे। वहां दस दिन रहकर योग की पूरी जानकारी की तथा योगासन करने का सही तरीका सीखा। उन्होंने स्वयं योग किया और अपने जनपद अमरोहा के कई गांव में जाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।

योग के प्रति उनके विशेष लगाव को देखते हुए उन्हें पतंजलि योग समिति अमरोहा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया और वह इस पद पर तीन वर्ष तक बने रहे। उनके अलावा गांव के ही जागेश त्यागी ने उनसे प्रेरणा लेकर योग में रुचि दिखाई और उनसे योग के बारे में जाना। जागेश त्यागी भी पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी रहे हैं। कोरोना काल में बुजुर्ग चंदकिरन सिंह स्वयं योग करने के साथ गांव के युवाओं को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वह धार्मिक स्थल तथा गांव से बाहर युवाओं को योग करना सिखाते हैं। योग करने से बढ़ती है इम्यूनिटी

10 साल से गांव तथा क्षेत्र के युवाओं को योग सिखा रहे बुजुर्गों चंद किरण सिंह बताते हैं कि नियमित योग करने से हमारा शरीर निरोगी रहता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी