चुनावी हलचल

सपा नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने गुरुवार को सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी के समर्थन में जनसंपर्क किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:18 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:18 AM (IST)
चुनावी हलचल
चुनावी हलचल

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया जनसंपर्क

अमरोहा: सपा नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने गुरुवार को पपसरा पहुंचकर पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी। नौगांवा सादात विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कई गांव में जनसंपर्क किया। मौजूदा भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए लोकतंत्र कुचलने का आरोप लगाया। बोले, समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जो इस सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त न हो। मगर उपचुनाव में चली बदलाव की हवा 2022 में इस सरकार का तख्ता पलट कर देगी। प्रत्याशी जावेद आब्दी ने भी लोगों से सहयोग अपील की। इस मौके पर विधायक मोहम्मद रिजवान, विधायक फहीम अहमद, विधायक इक़बाल महमूद, एमएलसी परवेज अली, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, ब्लॉक प्रमुख जुल्फिकार अली, महमूद भूरे, पूर्व जिपं अध्यक्ष सरिता चौधरी, सरजीत सिंह, नवाजिश अली मौजूद रहे।

एक हैं बसपा-भाजपा: राशिद अल्वी

अमरोहा: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा व बसपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आरोप लगाया कि देश में मंहगाई व बेरोजगारी के लिए भाजपा जिम्मेदार है। गुरुवार को वह कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कमलेश सिंह के समर्थन में जनसंपर्क करने अमरोहा आए थे। कई गांव में जाकर लोगों से मिले तथा कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं तथा आम आदमी के हित की नहीं हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार ने काला कानून बनाया है। युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है तो महंगाई से हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने बसपा व भाजपा को एक सिक्के के दो पहलू बताया। इस मौके पर डॉ. कमलेश सिंह, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, फैज आलम राइनी, खुशतर मि•रा भी मौजूद रहे। विकास के नाम पर करें मतदान: भूपेंद्र चौधरी

अमरोहा: कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के वादे को चरितार्थ कर दिखाया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर हाथ को काम दिया है। गुरुवार को वह पार्टी प्रत्याशी संगीता चौहान के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने गांव कूवी की मंढैया व सब्दलपुर शुमाली में जनसंर्पक किया तथा लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता से किया प्रत्येक वादा पूरा किया है। रोजगार व विकास के नए अवसर लोगों के दिए हैं। बोले-महिला सुरक्षा व विकास सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा हर वर्ग का विकास करा रही है। कैबिनेट मंत्री ने उपचुनाव में संगीता चौहान को विजयी बनाकर स्व. चेतन चौहान के सपनों को पूरा करने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी