एक नजर

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार अमरोहा: नगर कोतवाली पुलिस द्वारा दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:43 PM (IST)
एक नजर
एक नजर

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

अमरोहा: नगर कोतवाली पुलिस द्वारा दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार किया गया है। नगर के मुहल्ला मुरादाबादी गेट निवासी मुनीम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह वांछित चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक रविद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अवैध शराब समेत पकड़ा

रजबपुर: थाना पुलिस द्वारा गश्त के दौरान युवक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविद कुमार ने बताया कि गांव बागड़पुर निवासी राजपाल को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया था। उसके पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पांच को शांतिभंग में निरुद्ध किया

अमरोहा: जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस द्वारा पांच व्यक्तियों का चालान शांतिभंग की धारा में किया है। इसमें थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा एक व थाना बछरायुं पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी