एक नजर

हादसे में युवक घायल जोया: अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:25 PM (IST)
एक नजर
एक नजर

हादसे में युवक घायल

जोया: अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना पाकबड़ा क्षेत्र के गांव पल्लुपुरा घोसी निवासी इमरान लोदीपुर स्थित हाईवे पर पैदल सड़क पार कर रहा था। जोया की ओर से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल इमरान को स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन तलाक का आरोपित गिरफ्तार

अमरोहा: नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट करने व तीन तलाक देने के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नगर के मुहल्ला नौगजा निवासी शारिक के खिलाफ उसकी पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। वह फरार चल रहा था। बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वाहन चेकिग अभियान चलाया

अमरोहा: ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बुधवार को टीएसआइ सुरेंद्र अत्री के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने टीपीनगर चौराहा व अतरासी तिराहा पर वाहनों की चेकिग की। बगैर हेलमेट, तीन सवारी व बगैर सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी भी दी गई।

chat bot
आपका साथी