तिगरी मार्ग पर घोड़े-तांगों को रौंदा, आठ श्रद्धालु घायल

हाईवे व तिगरी मार्ग पर अलग-अलग दो घोड़े-तांगों को रौंद दिया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। हाईवे पर हादसे के बाद जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं एक घोड़े की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक घोड़े व क्षतिग्रस्त वाहन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:57 PM (IST)
तिगरी मार्ग पर घोड़े-तांगों को रौंदा, आठ श्रद्धालु घायल
तिगरी मार्ग पर घोड़े-तांगों को रौंदा, आठ श्रद्धालु घायल

गजरौला: हाईवे व तिगरी मार्ग पर अलग-अलग दो घोड़े-तांगों को रौंद दिया। हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं एक घोड़े की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक घोड़े व क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

पहला हादसा तिगरी मार्ग पर हुआ। जोया क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी पृथी ¨सह अपने पुत्र रोहित, नितिन व पुत्री संजू के साथ घोड़े-तांगे में सवार होकर तिगरी मेला में पकौड़ी की दुकान लगाने के लिए सामान लेकर जा रहा था। तिगरी के मुख्य द्वार के पास पीछे से आए एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े-तांगे पर सवार चारों श्रद्धालु घायल हो गए। दूसरा हादसा हाईवे पर गांव कूदैना ढाल के पास हुआ। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मोदीपुरा निवासी सौरव, पवन, अर्जुन व भारती चारों लोग घोड़े-तांगे पर सवार होकर गढ़ मेले में जा रहे थे। यहां पर हाईवे किनारे स्थित जंगल सफारी होटल के सामने अचानक से घोड़ा बिदक गया। इस दौरान मुरादाबाद की ओर से आई रोडवेज बस ने रौंद दिया। बस की टक्कर से घोड़े की मौत हो गई। उस पर सवार चारों लोग घायल हो गए। एक युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक घोड़े के शव को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।

chat bot
आपका साथी