अभियान पर चेते विधायक, बगद के पुनर्जीवन को ठोकी ताल

अमरोहा हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी दैनिक जागरण कार्यालय पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 10:50 PM (IST)
अभियान पर चेते विधायक, बगद के पुनर्जीवन को ठोकी ताल
अभियान पर चेते विधायक, बगद के पुनर्जीवन को ठोकी ताल

अमरोहा : सोत-बान संरक्षण अभियान से प्रेरित होकर हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी दैनिक जागरण कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विचार विमर्श के बाद कहा नदियां जिले की धरोहर हैं। सोत व बान के साथ ही बगद नदी की भी खोदाई की जानी चाहिए। एलान किया इसके लिए अब वह चुप नहीं बैठेंगे। शनिवार को उन्होंने जिलाधिकारी का घेराव कर काम शुरू कराने का एलान किया।

उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण बीते 22 अप्रैल से सोत-बान संरक्षण अभियान चला रहा है। अभियान पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने विलुप्त हो चुकी दोनों नदियों की खोदाई शुरू करा दी है। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठन भी नदियों की खोदाई में श्रमदान कर रहे हैं। उक्त दोनों नदियों की भांति हसनपुर व गजरौला क्षेत्र से गुजरी बगद नदी भी विलुप्त होने के कगार पर है। जागरण के अभियान के बाद इस नदी के पुनर्जीवन के लिए हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी जिलाधिकारी को पत्र भी भेज चुके हैं मगर अभी तक जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया है।

शुक्रवार को विधायक खड़गवंशी दैनिक जागरण के जिला कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में विचार विमर्श किया। कहा चुनाव में व्यस्तता के चलते अब तक वह व्यस्त थे मगर अब शांत नहीं बैठेंगे। जिले की सभी नदियों को पुनर्जीवित किए जाने की जरूरत है। सरकार की भी यही मंशा है। इससे जिले के डार्क जोन में जा चुके पांचों विकास खंडों का भूजल स्तर भी सुधरेगा। बोले सोत व बान नदी पर काम शुरू करके जिला प्रशासन ने बेहतरीन पहल की है। बगद नदी पर अफसरों की चुप्पी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कहा शनिवार को ही वह इस संबंध में समर्थकों संग जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। जब तक अधिकारी इस नदी की खोदाई शुरू नहीं कराएंगे वह वहीं डटे रहेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी