शिक्षक दिवस पर डॉ. यतींद्र कटारिया राज्य अध्यापक पुरस्कार से होंगे सम्मानित

मंडी धनौरा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक डॉ. यतींद्र कटारिया को शासन ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 11:57 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 11:57 PM (IST)
शिक्षक दिवस पर डॉ. यतींद्र कटारिया राज्य अध्यापक पुरस्कार से होंगे सम्मानित
शिक्षक दिवस पर डॉ. यतींद्र कटारिया राज्य अध्यापक पुरस्कार से होंगे सम्मानित

मंडी धनौरा : प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक डॉ. यतींद्र कटारिया को शासन ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किया है। यह पुरस्कार शिक्षक दिवस पर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी द्वारा सौंपा जाएगा।

विकास क्षेत्र के ग्राम रामपुर तगा स्थित संविलियन विद्यालय के सहायक अध्यापक डॉ. यतींद्र कटारिया लंबे अरसे से शैक्षिक, सामाजिक, पर्यावरण एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा अतिथि के रूप में आमंत्रित होकर डॉ यतींद्र कटारिया विश्व हिदी सम्मेलन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रस्तुति से क्षेत्र का गौरव बढ़ा चुके हैं। शासन ने उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया है।

प्रदेश का सर्वोच्च शिक्षक सम्मान राज्य अध्यापक पुरस्कार पांच सितंबर को यतीन्द्र कटारिया को जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिया जाएगा। हालांकि यह पुरस्कार लखनऊ में मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा दिया जाना था लेकिन, कोरोना को देखते हुए इस कार्यक्रम को टाल दिया गया है। इस बाबत शासन ने आदेश जारी करते हुए संबंधित जनपद के जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने डॉ. जितेंद्र कटारिया को शासन में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित करने की पुष्टि की है। गत वर्ष पुरस्कार पाने से रह गए वंचित

मंडी धनौरा : गत वर्ष शासन द्वारा जारी की गई सूची में त्रुटि के चलते डॉ. यतींद्र पुरस्कार पाने से वंचित रह गए थे। यतींद्र कटारिया को गत वर्ष राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किया गया था लेकिन शासन द्वारा जारी पत्र में त्रुटि होने के कारण पुरस्कार को लेकर अध्यापक आमने-सामने आ गए थे लेकिन अब शासन ने स्पष्ट पत्र जारी कर त्रुटि में संशोधन किया है। गजरौला में किया गया डॉ. कटारिया का स्वागत

गजरौला : पांच सितंबर यानी शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने के बाद शिक्षक डॉ. यतींद्र कटारिया का औद्योगिक नगरी में स्वागत किया गया। शुक्रवार को हसनपुर मार्ग पर स्थित

मुहल्ला अल्लीपुर भूड़ में सभासद एवं सरदार पटेल महासभा के महामंत्री विनोद गुर्जर के आवास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विनोद गुर्जर ने कहा डॉ यतींद्र कटारिया ने पूरे जनपद के शिक्षकों का मान बढ़ाया है। स्वागत करने वालों में सतपाल नागर, दीपक नागर, रजनीश कुमार, मनोज नागर, महिपाल नगर, प्रमोद सैनी, राहुल सैनी, दीपक शर्मा, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी