पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गजरौला : नगर के मुहल्ला बुधबाजार में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:27 PM (IST)
पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा, चार गिरफ्तार
पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गजरौला : नगर के मुहल्ला बुधबाजार में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनमें से चार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

बता दें कि नगर के मुहल्ला जलालनगर निवासी शाने आलम की 23 वर्षीय पुत्री रजिया की शादी रेलवे स्टेशन पर बुधबाजार निवासी इशाक के पुत्र जहीर अहमद से तीन साल पूर्व हुई थी। शुक्रवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद रजिया का शव दूसरी मंजिल पर उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। आरोप है कि ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे परेशान होकर शुक्रवार की शाम को रजिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता शाने आलम की तहरीर पर पति जहीर अहमद, ससुर इशाक अहमद, सास शब्बो, देवर फिरोज व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति, देवर, ससुर व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी