पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

गजरौला बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने तिगरी और ब्रजघाट स्थित पतित पावनी मां गंगे के घाट पर स्नान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 11:22 PM (IST)
पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

गजरौला : बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने तिगरी और ब्रजघाट स्थित पतित पावनी मां गंगे के घाट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। हालांकि कोरोना महामारी के चलते बुधवार को दोनों ही स्थानों पर कम ही श्रद्धालु ही स्नान करते नजर आए। कुछ श्रद्धालुओं को पुलिस ने रास्ते से लौटा दिया।

बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवसर था। मान्यता है कि पतित पावनी मां गंगे की जलधारा में स्नान करने से पुण्यलाभ की प्राप्ति होती है। इस मौके पर स्नान के लिए भोर से ही तिगरी व ब्रजघाट स्थित गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचना आरंभ हो गए लेकिन, कोरोना महामारी के चलते पूर्व की तरह श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं जुट पाई। दोपहर तक कम संख्या में ही श्रद्धालु स्नान कर पुरोहितों इत्यादि को दान-दक्षिणा देकर पुण्यलाभ कमाते नजर आए।

इधर तिगरी में गंगा तट पर पर भी कम श्रद्धालु ही स्नान करते नजर आए। पंडित गंगा सरन शर्मा ने बताया कोरोना महामारी के चलते गिने-चुने श्रद्धालु ही गंगा में स्नान को पहुंचे। कुछ श्रद्धालु पुलिस की मौजूदगी के कारण मां गंगे को प्रसाद चढ़ाकर कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना करते हुए लौट गए। बुद्ध जयंती हर्षोल्लास से मनाई

गजरौला : औद्योगिक नगरी में बुद्ध जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। नाईपुरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कालेज स्थित बुद्ध मंदिर में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क पहनकर प्रार्थना की गई। इस मौके पर रविराज, राम सिंह बौद्ध इत्यादि मौजूद रहे। इधर अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ की तरफ से मान सरोवर कालोनी में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वाली सिंह भारती, पूर्व चैयरमेन महेंद्र सिंह, दयाराम गौतम, मिथलेश बुद्ध प्रिय बौद्ध इत्यादि मौजूद रहे। इधर एमडीए स्थित मास्टर जयवीर सिंह के आवास पर भी बुद्ध जयंती मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध को किया याद

हसनपुर : टीचर कालोनी में डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह के आवास पर बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम कर पुष्प अर्पित किए गए।

अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम कोरोना बंदी के चलते घर पर मनाया। शुरुआत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर बुद्ध वंदना के साथ की। कहा उन्होंने अंगुलिमाल जैसे डाकू को हिसा से अहिसा की ओर आकर्षित करते हुए उसे धर्म के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया। राजकुमारी, यशिकाराज, दिशानी सिंह, दिशीका सिंह, काशवी शैवाल आदि मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी