स्वकर प्रणाली लागू होने के बावजूद नहीं लगाया कर

अमरोहा नई स्वकर प्रणाली लागू होने के बावजूद अभी तक पालिका कर्मियों ने लोगों की संपत्तियों पर कर नहीं लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:51 PM (IST)
स्वकर प्रणाली लागू होने के बावजूद नहीं लगाया कर
स्वकर प्रणाली लागू होने के बावजूद नहीं लगाया कर

अमरोहा : नई स्वकर प्रणाली लागू होने के बावजूद अभी तक पालिका कर्मियों ने लोगों की संपत्तियों पर कर लगाने में कोई रुचि नही ली। स्वयं आने वाले चंद व्यक्तियों पर ही कर लगाया। जबकि नगर में लगभग 38 हजार संपत्तियां हैं। ईओ ने मामले को गंभीरता से लेकर अधीक्षक से पूरा ब्योरा तलब किया। इससे संबंधित कर्मियों में खलबली मची है।

वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र की आबादी लगभग 2.5 लाख है। इसमें लगभग 38 हजार संपत्तियां है। नगरवासियों के लिए सड़क, सफाई, जल, प्रकाश की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी पालिका की है। इसके बदले पालिका जलकर, गृहकर की वसूल करती है। कारोबारियों से भी मामूली कमर्शियल कर वसूला जाता है। इससे पालिका को सालभर में लगभग एक करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है।

शासन ने पालिका की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2017 से स्वकर प्रणाली लागू कर रखी है। इसमें नगर निकायों को व्यक्तियों की संपत्तियों पर एरिया के हिसाब से स्वकर लगाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके पालिका कर्मियों ने कोई रुचि नहीं ली। कार्यालय में आने वाले ही चंद लोगों पर स्वकर प्रणाली के तहत कर लगाकर इतिश्री कर ली। जबकि पालिका लगभग 6 हजार संपत्तियों पर स्वकर लगाने की दावेदारी कर रही है।

ईओ ब्रजेश कुमार ने कर अधीक्षक ओमवीर सिंह से पूछा अभी तक कितने लोगों पर स्वकर प्रणाली लागू की गई है। इसका पूरा ब्योरा तलब किया है। जिससे कर विभाग ब्योरा खंगालने में लगा हुआ है।

कर अमीन करेंगे वार्ड स्तर पर सर्वे, लगाएंगे स्वकर

अमरोहा : ईओ ब्रजेश कुमार ने स्वकर प्रणाली के तहत कर लगाने के लिए सभी कर अमीनों को वार्डवार सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। अमीन अपने वार्ड में घर-घर जाएंगे और घर के मुखिया को स्वयं कर लगाने के लिए फार्म भरवाएंगे। संतुष्ट नहीं होने पर पालिका कर्मी स्वयं नापतोल कर लगाएंगे।

chat bot
आपका साथी