एलाइजा जांच से तीन बच्चों में डेंगू की पुष्टि

अमरोहा एलाइजा जांच में तीन बच्चों में और डेंगू की पुष्टि हुई है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:27 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:27 AM (IST)
एलाइजा जांच से तीन बच्चों में डेंगू की पुष्टि
एलाइजा जांच से तीन बच्चों में डेंगू की पुष्टि

अमरोहा : एलाइजा जांच में तीन बच्चों में और डेंगू की पुष्टि हुई है। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला डेंगू का केस रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव देहरी जट का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति के बच्चे को करीब सप्ताह भर से बुखार रहा था। स्थानीय चिकित्सकों से ठीक नहीं होने पर स्वजन ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। दूसरा केस भी रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव मुबारकपुर से जुडा है। जबकि तीसरा केस गजरौला ब्लाक के बहलोलपुर गांव का है। दोनों बच्चों को भी सप्ताहभर से अधिक समय से बुखार आ रहा था। चिकित्सकों की सलाह पर एलाइजा जांच कराई तो दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनके साथ जिले में डेंगू के 17 केस हो गए हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सतपाल सिंह ने बताया कि तीन बच्चे डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बुखार के मरीजों की जिला अस्पताल में भरमार, एक बेड पर दो-दो मरीज

अमरोहा : बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।जिला अस्पताल के जनरल व इमरजेंसी वार्ड बुखार के मरीजों से फुल चल रहे हैं। यहां तक की एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को भी 3417 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें बुखार के 276 मरीज निकले। गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती करा दिया। जबकि अन्य को दवा देकर वापस घर भेज दिया। सीमएओ डा. संजय अग्रवाल ने बताया आज बुखार के 276 मरीज निकले हैं। जबकि डायरिया के 28 मरीज पाए गए हैं। जबकि कोरोना आशंकित 1711 व्यक्तियों की जांच कराई गई हैं। इनमें से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं निकला।

chat bot
आपका साथी