विधायक तरारा ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे दारानगर

विधायक राजीव तरारा ने स्वयं ट्रेक्टर चलाकर बाढ़ पीड़ित गांवों का दौराकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सालों से बाढ़ आपदा से जूझ रहे ग्रामीणों ने विधायक से दूसरी जगह सिफ्ट कराने की मांग की। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के ग्राम दारानगर में ट्रेक्टर चलाकर पहुंचे और बाढ़ पीड़तों का दर्द सुना। ग्रामीणों ने कहा कि वह हर साल गंगा में आने वाली बाढ़ से जूझते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:23 PM (IST)
विधायक तरारा ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे दारानगर
विधायक तरारा ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे दारानगर

गजरौला: विधायक राजीव तरारा ने ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा किया। लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सालों से बाढ़ आपदा से जूझ रहे ग्रामीणों ने विधायक से दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग की।

विधायक बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के ग्राम दारानगर में ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुना। ग्रामीणों ने कहा कि वह हर साल गंगा में आने वाली बाढ़ से जूझते हैं। उसके बावजूद शासन एवं प्रशासन उनकी कोई खैर खबर नहीं लेता, जबकि उन्हें प्रत्येक साल बाढ़ आपदा के कारण भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। अब वह यहां से पलायन करना चाहते हैं। उन्होंने विधायक से दूसरी जगह स्थापित कराने की मांग की। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान विधायक के साथ सुमित कुमार, ¨मटू सागर, सचिन आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इन ग्रामीणों ने विधायक आवास पर पहुंचकर खुद को दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट कराने की मांग की थी। विधायक ने उनके क्षेत्र का जायजा लेकर उनकी बात शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था। इसी पर उन्होंने नाव से नदी पार की। उसके बाद ट्रैक्टर स्वयं चलाकर उनके बीच पहुंचकर समस्याएं सुनीं।

chat bot
आपका साथी