पूर्णिमा पर ब्रजघाट में जुटी भीड़, किया स्नान

गजरौला गुरु पूर्णिमा पर सख्ती के बाद भी श्रद्धालु गंगा घाट तक पहुंच गए और गंगा में डुबकी लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:12 PM (IST)
पूर्णिमा पर ब्रजघाट में जुटी भीड़, किया स्नान
पूर्णिमा पर ब्रजघाट में जुटी भीड़, किया स्नान

गजरौला : गुरु पूर्णिमा पर सख्ती के बाद भी श्रद्धालु गंगा घाट तक पहुंच गए और गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। हालांकि ब्रजघाट स्थित गंगा तट पर अधिक भीड़ नजर आई। तिगरी में कुछ ही श्रद्धालु पहुंच पाए। अधिकांश को पुलिस वापस लौटाने में सफल रही।

सोमवार से सावन माह आरंभ हो रहा है। इससे पहले गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का अलग महत्व है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते शासन प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी। ब्रजघाट में शनिवार को अधिकारियों ने बैठक भी की। इसके बावजूद रविवार को भोर से दोपहर तक ब्रजघाट में खासे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने मां गंगे को नमन करते हुए डुबकी भी लगाई। प्रशासन की सख्ती के कारण श्रद्धालु आरती स्थल से कुछ फासले पर स्नान करते दिखे। इधर तिगरी में भी पुलिस से बचकर कुछ श्रद्धालु गंगा घाट तक पहुंच गए और कुछ फासले पर स्नान किया। हालांकि पुलिस अधिकांश श्रद्धालुओं को बीच रास्ते से लौटाने में सफल रही। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं को बीच रास्ते व तिगरी से लौटा दिया गया। तिगरी में इसी कारण दुकानें भी नहीं खुलने दी गईं। ब्रजघाट में हाईवे पर घंटों रहा जाम

गजरौला : गुरु पूर्णिमा पर स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण ब्रजघाट में हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। अधिकांश श्रद्धालु हरियाणा, गुडगांव, गाजियाबाद, नोएडा इत्यादि जगहों से निजी चार पहिया वाहनों से पहुंचे थे। पार्किंग स्थल में वाहन लगाकर हाईवे पार करने पर गुजरने वाले वाहनों के पहिए थम जा रहे थे, गुरु पूर्णिमा पर की पूजा अर्चना

गजरौला : थाना चौराहा स्थित साईंधाम मंदिर में रविवार की सुबह पहुंचकर निक्की शर्मा, संजय शर्मा, कौशल शर्मा, महेश शर्मा, मोहित व भगवंत इत्यादि ने लॉकडाउन के नियम शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इधर मां ललिता देवी मंदिर के समीप विनोद वर्मा महाराज के आश्रम पर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए संक्षिप्त भंडारे का आयोजन किया। बालाजी धाम पर भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन

मंडी धनौरा: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा भोग लगाया गया। वही आरती का छींटा दिया गया।

राम जानकी मंदिर बालाजी धाम पर श्री बालाजी भक्त मंडल सोसायटी द्वारा गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महंत गणेशपुर जी गुरु जी की समाधि पर श्रद्धालुओं द्वारा भेंट चढ़ाई गई। शिवकुमार, अरविद अग्रवाल, भोले, नरेंद्र, सुरेंद्र अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, बाल किशन, अनीता, ललिता आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ आनंद धाम आश्रम पर भी गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। यहां आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान अनूप सिघल, विजय अग्रवाल महेश शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी