कोरोना पॉजिटिव 13 व्यक्तियों ने और जीती जंग, लौटे घर

अमरोहा निजी कोविड अस्पताल में भर्ती 13 व्यक्तियों ने और कोरोना से जंग जीत ली है। वह दस दिन से भर्ती थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:18 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव 13 व्यक्तियों ने और जीती जंग, लौटे घर
कोरोना पॉजिटिव 13 व्यक्तियों ने और जीती जंग, लौटे घर

अमरोहा : निजी कोविड अस्पताल में भर्ती 13 व्यक्तियों ने और कोरोना से जंग जीत ली है। वह दस दिन से भर्ती थे। उपचार के दौरान कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 546 पर पहुंच गई है।

रजबपुर स्थित हाइवे किनारे निजी कोविड अस्पताल में दस दिन से जिले के 13 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति भर्ती थे। इनका उपचार चल रहा था। अब तक इन मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। रविवार को चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया।

इसके बाद जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 546 हो गई है। संचारी रोग नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया सरकारी गाइड लाइन के अनुसार 13 व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर रविवार को उन्हें अस्पताल से छूट्टी दे दी है।

chat bot
आपका साथी