कांग्रेसियों ने जागरकता को निकाली संध्या फेरी

कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की सत्य और अ¨हसा विचारधारा को फैलाने के लिए आज नगर में संध्या रैली निकाली। मंगलवार की शाम जुटे कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य बाजारों में संध्या फेरी निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 10:46 PM (IST)
कांग्रेसियों ने जागरकता को निकाली संध्या फेरी
कांग्रेसियों ने जागरकता को निकाली संध्या फेरी

गजरौला: कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की सत्य और अ¨हसा विचारधारा को फैलाने के लिए मंगलवार को नगर में संध्या रैली निकाली।

मंगलवार की शाम जुटे कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य बाजारों में संध्या फेरी निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता पार्टी के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस को गरीबों, मजदूरों, व्यापारियों एवं किसानों की पार्टी बताया। कहा कि कांग्रेस की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। वहीं भाजपा पर केंद्र एवं प्रदेश में जुमलेबाजी के बल पर सरकार चला रही है। इसी जुमलेबाजी के कारण आज भाजपा से जनता को मोहभंग हो चुका है। जनता कांग्रेस की निहार रही है।

संध्या फेरी निकालने वालों में नगराध्यक्ष सलमान मंसूरी, डॉ. राजीव शुक्ला, साजिद अली चौधरी, वाहिद अली सैफी,अनिल सागर, जाफर अली, जरीफ, अरशद, धर्मवीर ¨सह, वसीम, शाहबाज मलिक, फहीम सलमानी, नदीम, सतपाल, जमील आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी