आपरेशन के बाद दिव्यांग मजदूर को मिली नई जिदगी

जिला अस्पताल में नवनियुक्त सीएमएस के आने के बाद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM (IST)
आपरेशन के बाद दिव्यांग मजदूर को मिली नई जिदगी
आपरेशन के बाद दिव्यांग मजदूर को मिली नई जिदगी

जागरण संवाददाता, अमरोहा : जिला अस्पताल में नवनियुक्त सीएमएस के आने के बाद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिलने लगी हैं। सीएमएस ने हादसे में दोनों पैर गवां चुके मजदूर का पित्त की थैली का सफल आपरेशन किया है। माली हालत खराब होने के चलते वह अपना आपरेशन नहीं करा पा रहा था। फिलहाल सीएमएस ने एक माह के अंदर हार्निया, कूल्हा प्रत्यारोपण और पित्त की पथरी जैसे तीन सफल आपरेशन कर लोगों को नई जिदगी दी है। धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव कमेलपुर निवासी बलराम सिंह की 15 साल पहले सड़क हादसे में दोनों टांगे कट गई थीं। उससे पूर्व वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था लेकिन, हादसे के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा। करीब सालभर से उसकी पित्त की थैली में पथरी हो गई। जिससे वह बीमार रहने लगा लेकिन, माली हालत के चलते वह आपरेशन नहीं करा सका। जिला अस्पताल में नवनियुक्त सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के आने के बाद स्वजनों ने उनसे संपर्क किया। जिसमें सीएमएस ने दिव्यांग को भर्ती कर पित्त की पथरी का सफल आपरेशन कर दिया। बता दें कि जिला अस्पताल में सर्जन चिकित्सक के अभाव में अभी तक हार्निया, कूल्हा प्रत्यारोपण, पित्त की पथरी जैसे आपरेशन की सुविधाएं नहीं थी। जिससे चलते लोगों को निजी अस्पतालों में ही अपने आपरेशन कराने पड़ते थे, लेकिन सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के चार्ज लेने के बाद लोगों को आपरेशन जैसी सुविधाएं मिलने लगी हैं।

chat bot
आपका साथी