हर्ष और उल्लास से मनाया गया रासेयो का स्थापना दिवस

हाशमी ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें युवा शक्ति देश की ताकत विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्वयं सेविकाओं ने युवा शक्ति देश की कितनी बड़ी ताकत है इस पर अपने अपने विचार रखे। कालेज प्राचार्या डॉ. नौशाबा परवीन ने युवा शक्ति को देश का भविष्य निर्माता बताते हुए कहा कि गांधी जी का स्वप्न था कि देश के युवा वर्ग की क्षमता को देश के विकास कार्यों में उपयोग किया जाए। बीएड छात्रा समीर जमाल ने युवा वर्ग की समाज निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि भारतीय समाज अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। उन समस्याओं से निपटने में युवा वर्ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 10:51 PM (IST)
हर्ष और उल्लास से मनाया गया रासेयो का स्थापना दिवस
हर्ष और उल्लास से मनाया गया रासेयो का स्थापना दिवस

अमरोहा: हाशमी ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें युवा शक्ति देश की ताकत विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में स्वयं सेविकाओं ने युवा शक्ति देश की कितनी बड़ी ताकत है इस पर अपने अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. नौशाबा परवीन ने युवा शक्ति को देश का भविष्य निर्माता बताते हुए कहा कि गांधी जी का स्वप्न था कि देश के युवा वर्ग की क्षमता को देश के विकास कार्यों में उपयोग किया जाए। बीएड छात्रा समीर जमाल ने युवा वर्ग की समाज निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि भारतीय समाज अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। उन समस्याओं से निपटने में युवा वर्ग महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। युवा शक्ति देश की रीढ़ की हड्डी की तरह होती है। जैसे रीढ़ की हड्डी सारे शरीर का भार संभालती है शरीर को क्रियाशील रखती है उसी प्रकार से युवा सारे समाज को क्रियाशील रखते हैं।

आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रिजवाना कुलसुम, डॉ. विनीता शर्मा, समीरा जमाल, जेबा, कविता, गीता आदि का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी