तेंदुआ पकड़ने को पिजरा तैयार, लोकेशन का इंतजार

जेएनएन गजरौला खादर क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिजर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 01:21 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:06 AM (IST)
तेंदुआ पकड़ने को पिजरा तैयार, लोकेशन का इंतजार
तेंदुआ पकड़ने को पिजरा तैयार, लोकेशन का इंतजार

जेएनएन, गजरौला : खादर क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिजरा तैयार कर लिया है। इंतजार है तो सिर्फ की तेंदुए की सटीक लोकेशन का है। लोकेशन मिलते ही वन विभाग उसे पकड़ने के लिए पिजरा लगा देगा।

गंगा किनारे के गांवों में करीब 20-25 दिनों से तेंदुए की आवाजाही बनी है। मुरादपुर गांव में स्कूल की दीवार पर चलते हुए तेंदुए का वीडियो भी वायरल हो चुका है। इसके बाद हाशमपुर पखरौला गांव में एक व्यक्ति की बाइक तेंदुए से टकरा गई। अब गांव टोकरा पट्टी में शावकों संग मादा तेंदुआ दिखाई देने का शोर गूंज रहा है। इस बीच हरकत में आए वन विभाग ने भी अपनी तैयारियां करने का दावा किया है। डिप्टी रेंजर करन सिंह ने बताया है कि खादर के कई गांवों में तेंदुए की आवाजाही बनी हुई है। तेंदुए की सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है। जैसे ही तेंदुए की लोकेशन मिलती है तो पिजरे को लगाया जाएगा।

टोकरा पट्टी के खेतों में पंजों के सिवा कुछ नहीं मिला

गजरौला : बुधवार की शाम टोकरा पट्टी के मनी यादव के खेत के पास दो शावकों संग मादा तेंदुए के दिखने का शोर गूंजा। गुरुवार को गांव के लोगों ने हाथों में डंडे लेकर खेतों में तेंदुए की तलाश में कांबिग की लेकिन, जमीन पर पंजों के सिवा कुछ नहीं मिला। विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी