प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा: संगीता चौहान

अमरोहा विधायक संगीता चौहान ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान योगी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:19 PM (IST)
प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा: संगीता चौहान
प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा: संगीता चौहान

अमरोहा: विधायक संगीता चौहान ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान योगी सरकार की साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। नौगावां विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। दावा किया 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी।

वह जोया रोड स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा साढ़े चार वर्ष के अपने कार्यकाल में योगी सरकार ने बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर तेजी आगे बढ़ाया है। सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को देखकर विपक्षी बौखला गए हैं। अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से 40 योजनाओं में प्रथम स्थान दिलाया गया है। ऐतिहासिक गंगा तिगरी मेला को सरकारी मेला घोषित करवाया। विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्टेडियम का निर्माण कराया, नए बिजलीघरों का निर्माण कराकर विद्युत आपूर्ति में सुधार कराया गया। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ, निर्धन महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन, शौचालय, गरीब परिवारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ, गन्ना भुगतान में सुधार, आइटीआइ कॉलेज का निर्माण कराया गया।

उन्होंने बताया इसके साथ ही कैलसा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति कराई गई। नौगावां सादात तहसील भवन के निर्माण की स्वीकृति कराई। इसके अलावा पर्यावरण सुधार के क्षेत्र के तालाबों झीलों का पुनरुद्धार कराया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, भाजपा जिला महामंत्री राकेश वर्मा, युद्धवीर सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी