भाजपा जिलाध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया

अमरोहा जोया से संचालित टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष व अन्य लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:51 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया
भाजपा जिलाध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया

अमरोहा : जोया से संचालित टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष व अन्य लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर जबरन उनका ठेका हटवाने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है।

बुधवार को जोया के मुहल्ला चौधरियान निवासी कमल गुप्ता के साथ शिवम चौधरी, प्रदीप चौधरी व अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने अपने करीबी लोगों को जबरन टैक्सी यूनियन पर कब्जा करा दिया है। जबकि पहले से कमल गुप्ता इसका संचालन करते थे। कमल गुप्ता व उनके सहयोगियों को वहां से न हटने पर धमकी दी गई है।

chat bot
आपका साथी