पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं भाजपा के जिला मंत्री

अमरोहा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे व मौजूदा जिला मंत्री सुलक्ष्य प्रजापति हमले में पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:31 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:06 AM (IST)
पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं भाजपा के जिला मंत्री
पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं भाजपा के जिला मंत्री

अमरोहा : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे व मौजूदा जिला मंत्री सुलक्ष्य प्रजापति उन पर हुए हमले में की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। पार्टी के कुछ लोगों पर फैसले का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है। एसपी को भी पत्र भेजकर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला के बेटे व वर्तमान जिला मंत्री सुलक्ष्य प्रजापति पर कुछ लोगों ने हसनपुर गंगवार रोड पर हमला किया था। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई तथा हमलावरों ने उनकी ही लाइसेंसी पिस्टल कनपटी पर लगा दी थी। इस मामले में हसनपुर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सुलक्ष्य इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने पार्टी के ही कुछ लोगों के दबाव में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की है। उन पर भी फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है।

सुलक्ष्य ने सोमवार को इस सम्बंध में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों को ट्वीट किया है। साथ ही एसपी डॉ. विपिन ताडा को भी पत्र भेजा है। उन्होंने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी