बरसात ने रोकी भाकियू की राह, महापंचायत स्थगित

अमरोहा मूसलाधार बारिश के चलते रविवार को जोई मैदान पर होने वाली भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत सिगित हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:44 PM (IST)
बरसात ने रोकी भाकियू की राह, महापंचायत स्थगित
बरसात ने रोकी भाकियू की राह, महापंचायत स्थगित

अमरोहा : मूसलाधार बारिश के चलते रविवार को जोई मैदान पर होने वाली भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महापंचायत स्थगित हो गई। बरसात के कारण मैदान पर जलभराव हो गया। संगठन के नेताओं ने महापंचायत के लिए नई तारीख तय करने और 18 अक्टूबर यानि सोमवार को जिले में दो जगह रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पिछले कई दिनों से भाकियू अराजनैतिक व असली के नेता रविवार यानि आज होने वाली महापंचायत की सफलता के लिए जुटे थे। जोई मैदान पर आयोजन होना था। इसको लेकर भाकियू नेताओं ने तैयारियां कर रखी थीं। पूरे मैदान पर पंडाल लगाया था। मंच भी तैयार किया गया था। महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा संबोधित किया जाना था।

पुलिस व प्रशासन कार्यक्रम को लेकर बेचैन था लेकिन, रविवार सुबह ही मौसम बिगड़ गया। आसमान में बादल छाए और बरसात शुरू हो गई। तेज बारिश से पूरे मैदान पर जलभराव हो गया। सभी तैयारियों पर पलभर में पानी फिर गया। इसके बाद किसान नेताओं को पंचायत स्थगित करनी पड़ गई। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी उम्मेद सिंह ने कहा बारिश की वजह से महापंचायत स्थगित कर दी गई है। अब इसके लिए नई तारीख तय की जाएगी। फिलहाल महापंचायत के टलने के बाद अब भाकियू नेता 18 अक्टूबर यानि सोमवार को रेलवे ट्रैक जाम की तैयारियों में जुट गए हैं। जिले में दो स्थानों मंडी धनौरा व चांदनगर में ट्रेनें रोककर ट्रैक जाम किया जाएगा। महापंचायत के लिए बनाई खीर व खाद्य सामग्री गांवों में बंटवाई

अमरोहा: रविवार को आयोजित होने वाली महापंचायत में कार्यकर्ताओं को खाद्य सामग्री का वितरण होना था। इसके लिए किसान नेताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई थीं। छोले, चावल, हलुआ, पूड़ी, खीर व लड्डू आदि की व्यवस्था किसानों द्वारा की गई थी। बारिश के चलते महापंचायत स्थगित हो गई। इस कारण तैयार किया गया भोजन व खाद्य सामग्री किसान नेताओं ने बल्दाना, नाजरपुर पट्टी, रझोहा, रसूलपुर, अतरासी, रजबपुर, रामपुर घना गांवों में वितरित की। लोगों की मानें तो खाद्य सामग्री तैयार करने में कई लाख रुपये का खर्चा आया है। महापंचायत बरसात के कारण टाल दी गई है। इसके लिए अब नई तारीख तय होगी। मंडी धनौरा में आज रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

चौधरी रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाकियू अराजनैतिक संगठन के द्वारा सोमवार को जनपद में दो जगह रेलवे ट्रैक जाम होगा। मंडी धनौरा के अलावा चांदनगर में कार्यकर्ता ट्रेन रोकेंगे। सभी को इससे अवगत करा दिया गया है।

चौधरी सुरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाकियू असली

chat bot
आपका साथी