डिडौली के कई गांव में आगजनी, पथराव व फायरिग

जोया बुधवार रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कई गांव में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट पथराव व फायरिंग हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:06 PM (IST)
डिडौली के कई गांव में आगजनी, पथराव व फायरिग
डिडौली के कई गांव में आगजनी, पथराव व फायरिग

जोया : बुधवार रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कई गांव में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट, पथराव, तोड़फोड़ व फायरिग की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले शांत कराए। चार घटनाओं में 47 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष व नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के घर में भी तोड़फोड़ हुई है। बाइक में आग लगा दी गई। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

मतगणना समाप्त होने के बाद डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अशांत हैं। चुनावी रंजिश के चलते उनमें मारपीट व पथराव की घटनाएं हो रही हैं। इस क्रम में बुधवार रात क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर में दो पक्षों में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट व पथराव की घटना हो गई। दरअसल यहां पर सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नूरेसबा इस बार ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। बुधवार रात दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। दोनों तरफ से जमकर बवाल हुआ।

ग्राम प्रधान के घर तोड़फोड़ हुई। कार तोड़ दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने इस घटना में दोनों पक्षों के 28 लोगों को नामजद किया है।

दूसरी घटना क्षेत्र के गांव मूंढ़ा इम्मा की है। यहां पर भी चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट व पथराव की घटना हुई। पुलिस ने मामला शांत कराया। इस गांव में दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

तीसरा मामला क्षेत्र के गांव श्यौनाली का है। यहां पर भी बुधवार रात चुनावी रंजिश के चलते कासिम के घर में परिवार के ही चार लोगों ने घुस कर मारपीट की तथा बाइक में आग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। कासिम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की घटनाएं हुई हैं। मौके पर जाकर पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। सभी स्थानों पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 45 लोगों को नामजद किया गया है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सतेंद्र सिंह, एसएसआइ, डिडौली। इन लोगों के खिलाफ हुई रिपोर्ट-

गांव सहसपुर अलीनगर में आशकार, मुमताज, जाहिद, फाहिज, बिलाल, मतीन, कुद्दूस, नईम, रिजवान, डॉ. आसिफ, शमीम, मोबीन, जुम्मा उर्फ मतीन, अनस, आरिफ, अननान, अजीम, मुकर्रम, जीशान, अजीम, रजा, मैराज, आजम, भूरा, अरशद, जुनैद, आरिफ व आतिफ नामजद किए गए हैं। गांव मूंढा इम्मा में शहजाद, सलमान, जुल्फे, रब्बू, नसीम, सलीम, नाजिम, अजीम, रुक्सी, इंतेकाब, आकिब, शाकिर, सूफियान, वसीम व फहद को नामजद किया गया है।

गांव श्यौनाली में आरिफ, आमिर, जिलानी व सुहैल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी