कटान की लकड़ी मिलने पर गजरौला में आरामशीन सील

हसनपुर में लाखों की खैर की लकड़ी काट कर ले गए चोर जागरण संवाददाता गजरौला वन विभाग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:39 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:39 PM (IST)
कटान की लकड़ी मिलने पर गजरौला में आरामशीन सील
कटान की लकड़ी मिलने पर गजरौला में आरामशीन सील

हसनपुर में लाखों की खैर की लकड़ी काट कर ले गए चोर

जागरण संवाददाता, गजरौला : वन विभाग की टीम ने डीएफओ के आदेश पर हसनपुर मार्ग स्थित एक आरा मशीन पर छापा मारकर आम की लकड़ी पकड़ी है। मशीन को फिलहाल बंद करा दिया गया है।

क्षेत्रीय वनाधिकारी शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया गुरुवार को डीएफओ को सूचना दी गई थी कि प्रतिबंधित आम की हरी लकड़ी काटकर आरा मशीन पर चिरवाई जा रही है। सूचना मिलते ही डीएफओ के आदेश पर क्षेत्रीय वनाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने संबंधित आरा मशीन पर छापा मारकर आम की लकड़ी पकड़ी है। लकड़ी स्वामी की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने तक आरा मशीन को बंद करा दिया है।

डीएफओ रमेश चंद्रा ने बताया बरामद लकड़ी अवैध कटान की है और आरामशीन सील कर दी गई है। क्षेत्रीय वनाधिकारी शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया वह लकड़ी स्वामी का पता लगा रहे हैं। मशीन को उसका पता नहीं लगने तक बंद रखने की हिदायत दी गई है।

हसनपुर : रहरा थाना क्षेत्र के ढकिया खादर गांव के जंगल से रात के अंधेरे में अज्ञात चोर लाखों रुपये की कीमत के खैर के 10 पेड़ काट कर ले गए। क्षेत्रीय वनाधिकारी शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दो दिन पूर्व रात में ढकिया खादर गांव के जंगल से अज्ञात चोर खैर के करीब 10 पेड़ काट कर ले गए हैं। सूचना मिलने पर वन दारोगा सुमित कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली हसनपुर में मुकदमा कायम करा दिया।

उल्लेखनीय है कि खैर की लकड़ी से कत्था बनता है। इस वजह से खैर की लकड़ी अधिक कीमती होती है। बता दें कि ढकिया खादर गांव 22 सितंबर को बनाए गए नवीन थाने रहरा में शामिल हुआ है। इससे पूर्व यह गांव हसनपुर कोतवाली के अंतर्गत आता था। हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि ढकिया खादर से खैर की लकड़ी काटने के मामले में वन दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर चोरों की जा रही है।

chat bot
आपका साथी