पहली बार भूटान भेजा गया अमरोहा का आम

अमरोहा के आम कारोबार में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। अब तक अमरोहा के आम कारोबारी नदीम सिद्दीकी प्रदेश सरकार के माध्यम से खाड़ी देशों के साथ ही यूरोप के कई देशों को आम का निर्यात करते थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:56 PM (IST)
पहली बार भूटान भेजा गया अमरोहा का आम
पहली बार भूटान भेजा गया अमरोहा का आम

अमरोहा, जेएनएन: खाड़ी व यूरोपीय देशों को आम का जायका चखाने के बाद अमरोहा के आम कारोबारी अब पड़ोसी मुल्क भूटान को भी पहली बार आम की खेप भेज रहे हैं। शनिवार को एक टन आम की खेप सहारनपुर मैंगो पैक हाउस से दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है। जहां से हवाई यात्रा द्वारा यह खेप भूटान जाएगी। भूटान सरकार पहली बार आम भेजे जाने के चलते इसका किराया खुद ही वहन करेगी।

अमरोहा के आम कारोबार में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। अब तक अमरोहा के आम कारोबारी नदीम सिद्दीकी प्रदेश सरकार के माध्यम से खाड़ी देशों के साथ ही यूरोप के कई देशों को आम का निर्यात करते थे। हालांकि, बीते साल कोरोना के चलते किसी भी देश को आम का निर्यात नहीं हो सका था। इस बार दुबई से ओपन आर्डर मिला है। वहां भी आम भेजा जा रहा है। परंतु पड़ोसी देश भूटान में अभी तक यहां का आम नहीं जाता था। इस बार भूटान दूतावास के माध्यम से वहां के कारोबारियों ने अमरोहा से आम कारोबार करने की इच्छा जताई थी। जिसे नदीम सिद्दीकी ने स्वीकार कर लिया। लिहाजा सहारनपुर मैंगो पैक हाउस में एक टन आम की खेप तैयार कराई गई। शनिवार को यह खेप सहारनपुर से दिल्ली स्थित भूटान दूतावास को भेज दी गई है। इस बारे में सिद्दीकी ने बताया कि भूटान दूतावास द्वारा यह खेप हवाई जहाज से भूटान भेजी जाएगी। इस दौरान उद्यान विभाग के डायरेक्टर आरके तोमर भी मौजूद रहे थे। बताया कि भूटान सरकार ने पहली खेप का किराया स्वयं वहन करने का फैसला किया है।

chat bot
आपका साथी