धान खरीद में मंडल पर पहले नंबर पर अमरोहा

अमरोहा धान खरीद के मामले में जनपद मंडल में पहले नंबर पर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:40 PM (IST)
धान खरीद में मंडल पर पहले नंबर पर अमरोहा
धान खरीद में मंडल पर पहले नंबर पर अमरोहा

अमरोहा : धान खरीद के मामले में जनपद मंडल में पहले नंबर पर है। अक्टूबर से अब तक जिले में 7300 मीट्रिक टन धान की खरीदारी हो चुकी है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए अफसरों ने धान खरीद की स्थिति जानी और उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। जल्द ही किसानों को पूरा भुगतान मिलने की बात बताई।

जनपद में गत एक अक्टूबर से धान की खरीद का कार्य चल रहा है। प्रशासन ने धान खरीद के लिए जिलेभर में 25 क्रय केंद्र बनाए हैं। सभी चालू अवस्था में हैं। निष्क्रिय कोई भी केंद्र नहीं हैं। इस बार शासन ने प्रशासन को 2160 मीट्रिक टन गेहूं का लक्ष्य सौंपा था। जिसमें से 7300 मीट्रिक टन धान की खरीद का काम पूरा हो चुका है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार अधिकारी किसानों के बीच जा रहे हैं और धान की फसल क्रय केंद्रों पर ही बेचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को शासन ने वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए धान खरीद के बारे में मालूमात की। यहां धान की खरीद का कार्य ठीक ढंग से चल रहा है। मुरादाबाद मंडल के पांचों जनपदों रामपुर, सम्भल, रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद में अमरोहा जिला धान खरीद में पहले नंबर पर है। उन्होंने बताया कि शासन ने धान खरीद के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा है। जिस पर अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी