भोले के जयकारों की गूंज, माहौल भक्तिमय

अमरोहा : शिवभक्त बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर जत्थों के साथ लौटने लगे हैं। वह डीजे की धार्मिक धुनों पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 11:36 PM (IST)
भोले के जयकारों की गूंज, माहौल भक्तिमय
भोले के जयकारों की गूंज, माहौल भक्तिमय

अमरोहा : शिवभक्त बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर जत्थों के साथ लौटने लगे हैं। वह डीजे की धार्मिक धुनों पर नाचते गाते गंतव्य को जा रहे हैं। इससे शहर में चौतरफा भक्तिमय का माहौल है। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा में जगह जगह चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद है।

महाशिवरात्रि को लेकर कांवड़िये करीब सप्ताहभर पहले से ही सक्रिय हो गए थे और अपने-अपने जत्थों के साथ हरिद्वार, ऋषिकेश, ब्रजघाट और गढ़ से गंगाजल लेने के लिए रवाना होने शुरू हो गए थे। स्वजन ने फूलमाला पहनाकर माथे पर तिलक लगाने के बाद जल लेने के लिए रवाना किया।

अब कांवड़िये जल लेकर पैदल, और निजी वाहनों द्वारा जत्थों के साथ लौटने शुरू हो गए हैं। वह भोले के गीतों की धार्मिक धुनों पर नाचते गाते झूमते चल रहे हैं। कहीं -कहीं भगवान शिव भोले और माता पार्वती की झांकियों के साथ लौट रहे हैं। जिससे जय भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नगर में चौतरफा भक्तिमय का माहौल है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद है। वह वाहनों को रोक-रोककर कांवड़ियों को निकाल रहे हैं।

कांवड़ियों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था

अमरोहा : सेवादारों ने भी धर्मलाभ के लिए हरियाली बाजार से लेकर नगर में बंबूगढ़ चौराहे तक जगह-जगह कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए हैं। इनमें कांवड़ियों के लिए आराम करने के लिए बिस्तर से लेकर नाश्ते, भोजन की पूरी व्यवस्था है। सेवादार कांवड़ियों को रोककर उनसे जलपान करने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी