मसूरी में पढ़ रहे आदि जैन ने रोशन किया अमरोहा का नाम

अमरोहा नगर के आदि जैन ने मसूरी में अमरोहा का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:21 AM (IST)
मसूरी में पढ़ रहे आदि जैन ने रोशन किया अमरोहा का नाम
मसूरी में पढ़ रहे आदि जैन ने रोशन किया अमरोहा का नाम

अमरोहा : समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था और रोटरी क्लब ऑफ अमरोहा रॉयल्स के डायरेक्टर सौरभ जैन और इनरव्हील क्लब की वाइस चेयरमैन दीपाली जैन के बेटे आदि जैन ने 97.8 फीसद अंक हासिल कर अमरोहा का नाम रोशन कर दिया। वह मसूरी में पढ़ते हैं।

शहर के मोहल्ला जट्ट बाजार निवासी सुमत जैन के सुपौत्र आदि मसूरी के सेंट जार्जस कॉलेज में दसवीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने आइसीएसई बोर्ड से दसवीं की परीक्षा में 97. 8 फीसद अंक प्राप्त करके मसूरी की धरती पर अमरोहा का नाम रोशन कर दिया। इस कामयाबी पर अमरोहा के सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ अमरोहा रॉयल्स व इनरव्हील क्लब की ओर से आदि जैन और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी गईं। रोटरी क्लब ऑफ अमरोहा रॉयल्स के अध्यक्ष विशाल टंडन ने बताया कि संस्था की ओर से आदि को सम्मानित भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी