कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, बिहार के युवक की मौत

मंडी धनौरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली सवार बिहार के युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद काफी देर तक जाम की समस्या बनी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:04 AM (IST)
कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, बिहार के युवक की मौत
कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, बिहार के युवक की मौत

गजरौला : मंडी धनौरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली सवार बिहार के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक जाम की समस्या बनी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण के थाना मझौलिया क्षेत्र के गांव भुकाड़ी निवासी मोहम्मद ताज का 46 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुस्लेमीन काफी समय बछरायूं स्थित मीट फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार की रात ढ़ाई बजे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गजरौला की तरफ आ रहा था। इस दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर लगने के बाद वह आगे सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही कुमराला चौकी प्रभारी संदीप बालियान मय बल के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को वहां से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क से हटवाकर कब्जे में ले लिया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई थी। मौत होने की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कुमराला चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे का जिम्मेदार वाहन कैंटर बताया गया है। पिता-पुत्री सहित तीन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, गंभीर

गजरौला : हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

गुरुवार की पूर्वाह्न साढ़े बजे थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव खेता निवासी रुपचंद्र अपनी पुत्री कोमल के साथ बाइक पर सवार होकर मंडी धनौरा की तरफ जा रहे थे। हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर तेवा फैक्ट्री के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे ही दूसरा हादसा हाईवे पर केएफसी रेस्टोरेंट के सामने हुआ। थाना नोगावां सादात के गांव खेड़ा अपरौला निवासी देवराज सिंह का पुत्र अनुज बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहा का। यहां पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी