हरिद्वार से चार तो बिजनौर बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छूटा

गजरौला मानसून के दस्तक देते ही बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ों की बारिश के चलत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:36 PM (IST)
हरिद्वार से चार तो बिजनौर बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छूटा
हरिद्वार से चार तो बिजनौर बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छूटा

गजरौला : मानसून के दस्तक देते ही बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ों की बारिश के चलते भोर में हरिद्वार व बिजनौर बैराज से सात लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। यह पानी गंगा के रास्ते अमरोहा जनपद की मंडी धनौरा व हसनपुर तहसील क्षेत्र से होते हुए पास होगा। इससे उत्पन्न बाढ़ के खतरे को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण खंड की सूचना पर प्रशासन सतर्क हो गया है।

शुक्रवार से पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होने के बाद अच्छी बारिश हो रही है। इससे हरिद्वार व बिजनौर समेत अन्य बैराज पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए हरिद्वार व बिजनौर बैराज से पानी अच्छी मात्रा में डिस्चार्ज किया जा रहा है। दोनों स्थानों से शुरुआत में सात लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया। हरिद्वार से सुबह में 3,87,544 क्यूसेक तो शाम सवा तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। बिजनौर बैराज से सुबह में एक लाख 37 हजार तो शाम को तीन लाख क्यूसेक से ऊपर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। इस कारण शनिवार की सुबह से ही इसका प्रभाव तिगरी में गंगा के जलस्तर पर पड़ने लगा। सुबह में गंगा की गेज भी 198.90 के स्थान पर 199.00 रिकार्ड की गई। जबकि दोपहर दो बजे यही गेज 80 सेमी बढ़ने के बाद 199.80 हो गई थी। इससे ग्रामीणों में हलचल मच गई। उनकी दुकानें व पुरोहितों की झोपड़ी और तख्त इत्यादि गंगा में आए पानी से घिर गए थे। कुछ ने मशक्कत कर बाहर निकाल लिए थे। मध्य रात्रि तक जलस्तर काफी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। चूंकि गंगा के बहाव लगातार तेजी महसूस की जा रही है। बिजनौर बैराज से गंगा में करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। पहले डिस्चार्ज लेवल 1.37, उसके बाद 1.65 और दोपहर बाद में घटाकर 1.37 किया गया है। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। गंगा से सटे गांवों को सचेत करने के लिए प्रशासन को इससे अवगत करा दिया है ताकि संबंधित गांवों के लोग गंगा से दूरी बनाए रहे।

मनोज कुमार, एक्सईएन बाढ़ नियंत्रण खंड, मुरादाबाद हरिद्वार बैराज से डिस्चार्ज पानी का विवरण

समय- पानी की मात्रा क्यूसेक में

सुबह- छह बजे-387544 क्यूसेक

शाम- चार बजे- 326567 क्यूसेक बिजनौर बैराज से गंगा में हर दो-तीन घंटे बाद डिस्चार्ज पानी का विवरण

समय - छोडा गया पानी क्यूसेक में

सुबह पांच बजे- 106842 क्यूसेक

आठ बजे- 134438 क्यूसेक

10 बजे- 163286 क्यूसेक

दोपहर14 बजे- 251749 क्यूसेक

शाम 16 बजे- 328907 क्यूसेक तिगरी गंगा के जलस्तर पर एक नजर

सुबह छह बजे- 199.00 गेज

सुबह दस बजे- 199.60

दोपहर दो बजे- 199.80

शाम छह बजे- 200.00

chat bot
आपका साथी