538 पोलिग पार्टियां कराएंगी उपचुनाव, 42 आब्जर्वर रहेंगे तैनात

अमरोहा नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव 538 पोलिग पार्टियां कराएंगी। 42 आब्जर्वर तैनात रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:43 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:43 AM (IST)
538 पोलिग पार्टियां कराएंगी उपचुनाव, 42 आब्जर्वर रहेंगे तैनात
538 पोलिग पार्टियां कराएंगी उपचुनाव, 42 आब्जर्वर रहेंगे तैनात

अमरोहा: नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव 538 पोलिग पार्टियां कराएंगी। 42 आब्जर्वर तैनात रहेंगे। गुरुवार को प्रेक्षक व डीएम की मौजूदगी में द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा हो गया है। मतदान से तीन दिन पहले तृतीय रेंडमाइजेशन का काम होगा। चुनाव में दस फीसद पार्टियां रिजर्व में रहेंगी।

प्रशासन ने नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में 290 मतदान केंद्र बनाए हैं। जिन पर 489 बूथ स्थित हैं। इनमें 117 सहायक बूथों को शामिल किया गया है। जिन गांवों में एक हजार से अधिक वोटर हैं, उनमें सहायक बूथ बनाए गए हैं। प्रशासन ने यह कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के आधार पर की है। गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में सामान्य प्रेक्षक प्रभात कुमार व जिलाधिकारी उमेश मिश्र की मौजूदगी में द्वितीय रेंडमाइजेशन के कार्य को अंजाम दिया गया। इसमें पोलिग पार्टियों का निर्धारण कर दिया गया और ड्यूटियां तय कर दी गईं।

इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर इंद्रनंदन सिंह ने बताया कि उपचुनाव कराने के लिए 538 पोलिग पार्टियों को लगाया गया है। जिसमें 489 पोलिग पार्टियां मतदान कराएंगी जबकि 49 रिजर्व में रहेंगी। इसके अलावा 42 आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 36 आब्जर्वर ड्यूटी करेंगे जबकि छह रिजर्व में रहेंगे। तृतीय रेंडमाइजेशन का काम मतदान से दो तीन दिन पहले किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी