विदेश से 16 व्यक्ति और लौटे, आठ को कराया होम क्वारंटाइन

जेएनएन अमरोहा विदेश से 16 व्यक्ति और अपने घर लौटे हैं। यह सऊदी अरब नाइजीरिया अफ्रीक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 12:14 AM (IST)
विदेश से 16 व्यक्ति और लौटे, आठ को कराया होम क्वारंटाइन
विदेश से 16 व्यक्ति और लौटे, आठ को कराया होम क्वारंटाइन

जेएनएन, अमरोहा : विदेश से 16 व्यक्ति और अपने घर लौटे हैं। यह सऊदी अरब, नाइजीरिया, अफ्रीका और कतर में रहकर काम करते थे। विदेश से लौटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनमें से आठ व्यक्तियों को ट्रेस कर होम क्वारंटाइन कराया है जबकि, अन्य की तलाश जारी है।

कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के चलते विदेश से यात्रियों का अपने घर लौटने का सिलसिला बरकरार है। मंगलवार को भी विदेश से 16 व्यक्ति और लौटे हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। यह अमरोहा नगर के मुहल्ला गुजरी छत्ता, वासीपुर, कांकर सराय, कटरा गुलाम अली, गजरौला, धीमा खेड़ी, सैदनगली, बछरायूं, चकली, मिठनपुर के रहने वाले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सतपाल सिंह ने बताया कि निगरानी समितियों ने विदेश से लौटे आठ व्यक्तियों को ट्रेस कर सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन करा दिया है। इनमें से दो व्यक्तियों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। विदेश से लौटे 18 व्यक्ति अभी भी लापता

अमरोहा : सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक विदेश से 88 व्यक्ति अपने घर लौट चुके हैं। डीएसओ ने बताया कि इनमें से 70 व्यक्तियों को ट्रेस कर क्वारंटाइन कराया जा चुका है। जबकि विदेश से लौटे 18 व्यक्ति ऐसे हैं, जो लापता हैं और काफी खोजबीन के बावजूद मिले नहीं है।

कोरोना के 20 नमूनों की जांच के साथ लैब का शुभारंभ, सभी निकले निगेटिव

अमरोहा : नगर की आरटीपीसीआर लैब में कोरोना की जांच शुरू हो गई है, जिसमें पहले दिन 20 आशंकित नमूनों की जांच की गई। जांच में सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव निकली। लैब में जांच शुरू होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

अमरोहा व आसपास के जिलों में आरटीपीसीआर जांच कराने की सुविधा नहीं थी। जिससे अभी तक स्वास्थ्य विभाग कोरोना आशंकितों के नमूने लेकर लखनऊ, बरेली, नोएडा, आगरा में ही जांच कराता था। वहां काम अधिक होने से करीब पांच से आठ दिन के अंदर रिपोर्ट आती थी। अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब अमरोहा नगर के एमसीएच विग में लैब शुरू हो गई है। इसमें पहले दिन मंगलवार को कोरोना आशंकित 20 नमूनों की जांच की गई। जांच में सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। नोडल अधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी शुरुआत है, लिहाजा पहले चरण में अभी रोजाना 20-20 नमूनों की जांच होगी। इसके बाद जांच नमूनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। बताया कि सोमवार को बीस आशंकितों के नमूने जांच को आए थे, लेकिन नामों का मिलान न होने के चलते जांच नहीं हो सकी।

chat bot
आपका साथी