रक्षाबंधन पर 50 रोडवेज बसों में 1500 बहनों ने किया मुफ्त सफर

अमरोहा कोरोना काल में रक्षाबंधन पर्व पर 50 रोडवेज बसों का संचालन परिवहन निगम ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 12:10 AM (IST)
रक्षाबंधन पर 50 रोडवेज बसों में 1500 बहनों ने किया मुफ्त सफर
रक्षाबंधन पर 50 रोडवेज बसों में 1500 बहनों ने किया मुफ्त सफर

अमरोहा : कोरोना काल में रक्षाबंधन पर्व पर 50 रोडवेज बसों का संचालन परिवहन निगम ने किया। इसमें 1500 बहनों ने सरकार द्वारा दी गई मुफ्त यात्रा का फायदा उठाया जबकि, 750 लोगों ने टिकट खरीदकर अपनी मंजिल तय की।

रक्षाबंधन को लेकर बहनों में काफी उत्साह दिखाई दिया। कोई अपने निजी तो कोई किराए का वाहन से भाई के घर पहुंची। इतना ही नहीं बहनों ने रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का भी फायदा उठाया। मध्य रात्रि से बहनों के लिए शुरू हुई निश्शुल्क यात्रा दिन भर जारी रही। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए 50 बसों का संचालन किया गया। एक बस में लगभग 45 यात्री सवार हुए। दिनभर में 1500 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की जबकि 750 लोगों ने टिकट लेकर सफर किया। इधर काफी दिनों बाद रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। बस में सवार होने के महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की भी होती रही। मास्क पहना और न ही शारीरिक दूरी का रखा गया

अमरोहा: रोडवेज बस में सवार होते समय बहनों ने मास्क पहना और न ही शारीरिक दूरी के नियम का कोई पालन किया। कुछ महिलाएं जरूर मास्क पहने नजर आईं। इधर परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा बार- बार टोकने के बाद भी महिलाओं ने शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रखा। हालांकि, थर्मल स्क्रीनिग के बाद ही सभी यात्रियों को बस में सवार किया गया।

chat bot
आपका साथी