पांच दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला

महिला घर से सुलतानपुर के लिए निकली थी। वापस नहीं लौटने पर बेटे व परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
पांच दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला
पांच दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला

अमेठी : रविवार की सुबह एचएएल कोरवा के करीब सड़क किनारे झाड़ियों से उठती दुर्गंध को जानने के लिए जब लोग नजदीक गए तो एक महिला का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुलतानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचएएल गेट नंबर दो के समीप स्थित पावर हाउस के पास झाड़ियों में मिली महिला के शव की शिनाख्त मुंशीगंज थानाक्षेत्र के सेमरा पोस्ट सरूवावां निवासी स्व. दीना नाथ मिश्र की 48 वर्षीय पत्नी सुशीला मिश्रा के रूप में हुई। मृतक महिला मुंशीगंज कस्बे में किराए के मकान में बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए रहती थी। जानकारी के मुताबिक महिला के पति का 10 वर्ष पूर्व ही देहांत हो गया था। बच्चों की परवरिश के लिए वह सुलतानपुर में प्राइवेट नौकरी करती थी। रोजाना की तरह पांच दिन पूर्व सुबह वह घर से सुलतानपुर के लिए निकाली थी। शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों को चिता हुई तो मृतक महिला के मोबाइल पर फोन किया। फोन बंद आने लगा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। रविवार की सुबह महिला के शव मिलने की जानकारी होने पर मृतक सुशीला का बेटा मौके पर पहुंचा। उसने शव की शिनाख्त करते हुए महिला को अपनी मां बताया। थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज का विधिक कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी