18 करोड़ की लागत से सुधरेंगी तिलोई की जर्जर सड़कें

विधायक ने सड़कों के निर्माण के लिए स्मृति को लिखा था पत्र शासन ने चार सड़कों के नवीनीकरण दी मंजूरी बजट भी हुआ जारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:15 PM (IST)
18 करोड़ की लागत से सुधरेंगी तिलोई की जर्जर सड़कें
18 करोड़ की लागत से सुधरेंगी तिलोई की जर्जर सड़कें

अमेठी: विधायक के प्रयास से क्षेत्र की चार जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शासन से करीब 18 करोड़ रुपये जारी भी हो गये हैं। इस बात की जानकारी विधायक ने दी है।

तिलोई क्षेत्र की ज्यादातर सड़कों की हालत बदतर है। यहां की सड़कें चलने लायक नहीं हैं। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिसके मद्देनजर विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को पत्र लिख सड़कों के निर्माण की सिफारिश की थी। जिस पर अमल करते हुए शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि तिलोई क्षेत्र की चार सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी मिली है। जिसमें बहादुरपुर से पूरे गंगाराम तक सड़क निर्माण के लिए दो करोड़ पांच लाख, लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से चिलौली होते हुए सातन पुरवा तक सड़क निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये, अहोरवा भवानी से कैथन पुरवा तक सड़क निर्माण के लिए 495.95 लाख रुपये व गंगागढ़ से छतहुआ होते हुए अरियांवा तक सड़क निर्माण के लिए 763 . 87 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। जल्द ही इन सड़कों का नवीनीकरण हो सकेगा। जिससे यहां के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सड़कों के निर्माण की मिली मंजूरी से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह, रमेश बहादुर सिंह, धर्मेश मिश्रा, संजय सिंह, अमरजीत सिंह, वीरेंद्र तिवारी, मोनू कुमार जायसवाल, ऋषि कुमार दीक्षित, देवी शरण बाजपेयी आदि जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।

एक करोड़ 23 लाख की लागत से बनेगी आठ इंटरलाकिग सड़कें

अमेठी: नगर में एक बार फिर इंटरलाकिग सड़कों का जाल बिछेगा। यही नहीं नगर की सबसे जर्जर कंचाना बाईपास इंटर लाकिग रोड दोनों ओर नालों के साथ बनाया जाएगा। सड़क निर्माण से आवागमन की बेहतर सुविधा सुलभ होगी और वार्ड नंबर छह के नागरिकों, विशेष कर छात्र छात्राओं को विद्यालय आने जाने में होने वाली दुश्वारियां भी दूर हो जाएंगी।

नगर पालिका परिषद एक बार फिर 15 वां वित्त आयोग से एक करोड़ 23 लाख की लागत से नगर में आठ इंटरलाकिग सड़कों का निर्माण कराने जा रही है। इसमें कंचाना बाईपास इंटरलाकिग रोड दोनों छोर पर नाले के निर्माण के साथ शामिल है।

बताते चलें कि नगर के वार्ड नंबर छह कंचाना बाईपास करीब एक दशक से जर्जर अवस्था में है। जिससे इस मार्ग पर आवागमन के साथ साथ छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग पर हमेशा जलभराव और कीचड़ बना रहता है।

पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, सभासद अशोक कुमार मौर्य, हरिश्चंद्र वैश्य, घनश्याम महेश्वरी, महिला सभासद शकुंतला देवी ने बताया कि भाजपा सरकार काम करने पर विश्वास रखती है। पालिका अध्यक्ष ने कहाकि जनता से जो वादा किया वह पूरा किया जाएगा। उन्होंने नगर को सोलर लाइट, हाई मास्क, नगर को स्व<स्हृद्द-क्तञ्जस्>छ रखने के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था, पूरे नगर में कूड़ा निस्तारण हेतु कूड़ा गाड़ी का भ्रमण साथ ही पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त किया है।

chat bot
आपका साथी