स्मृति की पहल पर विकसित हुआ कालिकन धाम

अमेठी कालिकन धाम में पर्यटन विभाग की ओर से एक करोड़ का विकास कार्य पूरा हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:02 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:02 PM (IST)
स्मृति की पहल पर विकसित हुआ कालिकन धाम
स्मृति की पहल पर विकसित हुआ कालिकन धाम

अमेठी : कालिकन धाम में पर्यटन विभाग की ओर से एक करोड़ का विकास कार्य पूरा हो गया है। आगे और विकास योजनाओं की कार्ययोजना बनाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी की पहल पर मां कालिकन धाम को नया स्वरूप देने की कोशिश हो रही है। मां के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की आसुविधा न हो। इसको लेकर लगातार नए-नए विकास कार्य हो रहे हैं।

कालिकन धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद तेजी से चल रही है। केंद्रीय मंत्री के प्रयास से धाम के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृति हुई थी। मां के मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं के लिए 24-24 लाख की लागत से चार चार शेड बनाए गए हैं। सभी शेडो में लाइट के साथ ही लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

- एक शेड में एक साथ बैठ सकते हैं 25 सौ लोग

एक शेड में पचीस सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शेड पूरी तरह बनकर तैयार हो गये हैं। हरिकेश शुक्ला ने कहा कि धाम का विकास होना आवश्यक था। माता के यहां हजारों लोग श्रद्धा भाव से पूजन अर्चन करने आते हैं। समाजसेवियों के प्रयास से बारादरी का निर्माण कराया गया था जो जर्जर दशा में पहुंच गया है। नये शेड बनने से लोगों को अपना धार्मिक आयोजन करने में लाभ मिलेगा।

-हो रहा है विकास तो बढ़ रही शोभा

सदाशिव पांडेय ने कहा कि धाम का विकास होने से उसकी शोभा भी बढ़ रही है। सांसद व विधायक ने प्रयास से कालिकन धाम में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। पेयजल के लिए यहां समस्या है। सांसद और विधायक से मिलकर पानी की टंकी बनवाने की मांग की जायेगी। अशोक उपाध्याय रज्जू ने कहा कि नये शेड बनने से भक्तों को अब किसी भी मौसम में अपना धार्मिक आयोजन करने में कोई समस्या नहीं होगी।

- हर दिन होते हैं मां के दरबार में आयोजन

कालिकन धाम के पुजारी श्री महराज ने कहा कि धाम का विकास अधिक से अधिक हो यही प्रयास होना चाहिए। कहा माता की कृपा से भक्त प्रत्येक दिन भंडारे का आयोजन करते हैं। बारादरी जर्जर हो गई थी। ऐसे में अधिकांश आयोजन खुले में होते थे। शेड बनने से भक्तों को काफी लाभ होगा।

- पयर्टन स्थल के रूप में विकसित होगा धाम

दीदी स्मृति कालिकन धाम को पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर लगातार काम कर रही है। वह अमेठी के सम्पूर्ण विकास को लेकर फिक्रमंद हैं। मंदिर परिसर में चार शेड का निर्माण कराया गया है। एक शेड में 25 सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

विजय गुप्ता, प्रतिनिधि सांसद स्मृति ईरानी

chat bot
आपका साथी